थार और बुलेट ज़्यादातर बदमाश चलाते हैं: हरियाणा के DGP
हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि थार और बुलेट को ज़्यादातर बदमाश चलाते हैं। उन्होंने कहा है कि वाहनों की चेकिंग के दौरान अधिकारियों को नम्रता से पेश आना चाहिए और पुलिस आमतौर पर सभी वाहनों की चेकिंग नहीं करती लेकिन अगर कोई थार है तो उसे रोकना तो बनता है।