हापुड़ (यूपी) में रील के चक्कर में थार-स्कॉर्पियो की छत पर चढ़कर सड़क पर हुड़दंग मचाते लड़कों का वीडियो वायरल हुआ है। इससे जाम लग गया और मरीज़ों को लेकर जा रहीं दो ऐम्बुलेंस भी फंस गईं। सायरन बजने के बावजूद युवकों ने रास्ता नहीं दिया। बाबूगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।