एक इंस्टाग्राम यूज़र ने वीडियो शेयर कर दावा किया है कि ब्लिंकिट से सामान मंगवाने पर डिलीवरी बॉय थार से ऑर्डर लेकर पहुंचा। वीडियो में थार कस्टमर के घर के सामने रुकते व डिलीवरी बॉय उससे ऑर्डर लेकर निकलते देखा गया। वायरल वीडियो पर कई ऑनलाइन यूज़र्स ने हैरानी जताई है जिनमें से एक ने लिखा, "ईएमआई पेंडिंग होगी।"