थार से बांधकर स्कॉर्पियो खींच ले गए चोर, गुरुग्राम का वीडियो आया सामने

गुरुग्राम (हरियाणा) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें थार से आए 3 चोरों ने स्कॉर्पियो के स्टार्ट नहीं होने पर उसे थार के पीछे बांध दिया और उसे खींचकर ले गए। स्कॉर्पियो के मालिक ने घर के बाहर गाड़ी खड़ी की थी और सीसीटीवी फुटेज से चोरी की जानकारी होने पर थाने में शिकायत दर्ज कराई।