थरूर ने पीएम मोदी का 2015 का पोस्ट किया शेयर, कहा- 'युवाओं को वही बातें सिखाने के लिए धन्यवाद'
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2015 के एक ट्वीट को री-शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा था, "व्यक्तिगत रूप से इमरजेंसी कई यादें ताज़ा करती है। युवावस्था में हमने इमरजेंसी विरोधी आंदोलन के दौरान बहुत कुछ सीखा था।" थरूर ने लिखा, "आज के युवाओं को वही बातें सिखाने के लिए धन्यवाद, मोदी जी!"