कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मणिपुर में जारी हिंसा के बीच रविवार को कहा, "मणिपुर की जनता बीजेपी को वोट देने के 1 वर्ष बाद ही छला महसूस कर रही है।" थरूर ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग करते हुए कहा, "लोगों ने प्रदेश सरकार को जिस कार्य के लिए चुना था, वह उसमें विफल रही है।"