कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू द्वारा शेयर किए गए धान की भूसी से बने लीकप्रूफ खाद्य कंटेनरों का वीडियो रीट्वीट किया है। सुप्रिया ने तमिलनाडु में इनके उपयोग का आग्रह किया जबकि थरूर ने कहा, "इसे...पूरे देश में लागू करना चाहिए।" बकौल थरूर, केंद्र सरकार ऐसे उत्पादों को प्रोत्साहित करे ताकि उनका रोज़मर्रा में उपयोग हो।