थरूर ने शेयर की फेडरर के साथ अपनी तस्वीर, कहा- अमृतराज के बाद मेरे पसंदीदा टेनिस स्टार

शशि थरूर ने टेनिस लेजेंड रॉजर फेडरर द्वारा संन्यास की घोषणा के बाद उनके साथ अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। थरूर ने ट्वीट किया, "विजय अमृतराज के बाद मेरे पसंदीदा टेनिस स्टार।" उन्होंने लिखा, "मैंने फेडरर को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2003 में लाइव खेलते हुए देखा था...वह मैच हार गए थे...लेकिन उन्होंने विजेता से ज़्यादा प्रभावित किया था।"