थर्ड-पार्टी बैंकों की भागीदारी से करेंगे काम: आरबीआई की कार्रवाई के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक
पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने कहा है कि वह थर्ड-पार्टी बैंकों के साथ अपने मौजूदा संबंधों को बढ़ाएगा और भुगतान व वित्तीय सेवाओं को डिस्ट्रिब्यूट करेगा। कंपनी ने कहा, "हम अब अन्य बैंक भागीदारों के साथ काम करेंगे।" आरबीआई ने मार्च से पेटीएम पेमेंट्स बैंक के कस्टमर अकाउंट, वॉलेट, फास्टैग और अन्य सेवाओं में डिपॉज़िट/टॉप-अप लेने पर प्रतिबंध लगाया है।