थाई पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं भारतीय, दिवाली बड़ा अवसर: थाई अधिकारी

थाई टूरिज़्म काउंसिल की उपाध्यक्ष सोमसोंग सचाफिमुख ने कहा है, "अगर थाईलैंड नवंबर में देश और...पर्यटन केंद्रों को दोबारा खोलता है तो इस साल की दिवाली एक बड़ा अवसर हो सकती है।" उन्होंने कहा, "भारतीय पर्यटक थाईलैंड के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा दे सकते हैं...भारतीय काफी खर्च करते हैं।" थाईलैंड 1 नवंबर से वैक्सीनेटेड यात्रियों को क्वारंटीन से छूट देगा।