हैदराबाद यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर पर अपने घर में थाईलैंड की छात्रा का यौन शोषण करने और विरोध करने पर उसे पीटने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक, प्रोफेसर उसे किताब देने के बहाने घर ले गया था। यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा कैंपस में प्रदर्शन किए जाने के बाद प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया गया।