थाईलैंड की पुलिस के मुताबिक, सहारत सवंगजेंग नामक 25-वर्षीय ड्रग डीलर ने 'कोरियाई शख्स की तरह खूबसूरत दिखने' और कानून की पकड़ से बचने से लिए कई प्लास्टिक सर्जरी कराईं। सवंगजेंग को बैंकॉक में पकड़े जाने के बाद पुलिस ने बताया, "उसका ओरिजिनल चेहरा नहीं बचा था।" बकौल सवंगजेंग, वह दक्षिण कोरिया में एक नया जीवन शुरू करना चाहता था।