थाईलैंड के रेस्टोरेंट में गोह के घुसने के बाद कुर्सी पर चढ़ी महिला; वीडियो आया सामने

थाईलैंड के एक रेस्टोरेंट में गोह (मॉनिटर लिज़र्ड) के घुसने का वीडियो वायरल हो गया है। इसमें दिख रहा है कि गोह के चलते एक महिला कुर्सी पर चढ़ी हुई है व चिल्ला रही है और एक अन्य शख्स गोह को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, गोह को बाद में एक छड़ी की मदद से हटा दिया गया।