थाईलैंड ने 14 वर्षों में पहली बार इंस्टेंट नूडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। इससे पहले इंस्टेंट नूडल्स के 5 प्रमुख उत्पादकों ने थाईलैंड सरकार से बढ़ती उत्पादन लागत के बीच कीमतें बढ़ाने की अनुमति देने का आग्रह किया था। थाईलैंड सरकार ने इसकी कीमतों को 6 बाह्ट/पैकेट से बढ़ाकर 7 बाह्ट/पैकेट कर दिया है।