थाईलैंड में जुआ खेलते हुए 80 भारतीयों समेत 93 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाईलैंड पुलिस ने 80 भारतीयों समेत 93 लोगों को एक लग्ज़री होटल में जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, भारतीय नागरिकों ने 27 अप्रैल से 1 मई तक होटल के कमरे को बुक किया था। बकौल पुलिस, भारतीयों के अलावा थाइलैंड के 6 व म्यांमार के 4 नागरिकों और अन्य खेल आयोजकों/कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।