थाने में पत्रकार को अर्धनग्न खड़ा किए जाने के बाद एमपी पुलिस ने दिया जांच का आदेश

सीधी (मध्य प्रदेश) के एक पुलिस स्टेशन में एक पत्रकार समेत 8 लोगों की अर्धनग्न अवस्था में खड़े होने की तस्वीर ऑनलाइन सामने आने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने आंतरिक जांच का आदेश दिया है। पुलिस के मुताबिक, "जो भी दोषी होगा...उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।" बकौल पुलिस, "टाउन इंस्पेक्टर व एसएचओ को...पुलिस लाइन में अटैच...कर दिया गया है।"