दूल्हे के भेष में बैंड बाजे के साथ अफसरों से मिलने पहुंचा हरियाणा का मृत घोषित बुज़ुर्ग

रोहतक (हरियाणा) में मृत घोषित बुज़ुर्ग ने गुरुवार को खुद को ज़िंदा साबित करने के लिए अपनी बारात निकाली। 102-वर्षीय बुज़ुर्ग दूल्हे के भेष में रथ पर बैठकर बैंड बाजे के साथ अधिकारियों से मिलने पहुंचे और इस दौरान एक तख्ती पर लिखा था, "थारा फूफा अभी ज़िंदा है।" बकौल शख्स, उनकी पेंशन मार्च-2022 में बंद कर दी गई थी।