सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने कोविड-19 वैक्सीन कोवोवैक्स के आपातकालीन उपयोग की मंज़ूरी देने के लिए मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का आभार व्यक्त किया। एसआईआई ने ट्वीट किया, "यह एक अत्यधिक प्रभावी टीका है...और भारत की कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में...एक बड़ा कदम है।" गौरतलब है कि केंद्र ने कोवोवैक्स और कोर्बेवैक्स वैक्सीन को मंज़ूरी दी है।