थॉम्पसन ने ख्लोई को डेट करते हुए ट्रेनर के साथ अपने बच्चे को सार्वजनिक रूप से किया स्वीकार

एनबीए स्टार ट्रिस्टन थॉम्पसन ने ख्लोई करदाशियां को डेट करते हुए अपनी निजी ट्रेनर मेरेली निकल्स के साथ एक बच्चे का पिता होने की पुष्टि करने के बाद अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड ख्लोई से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। थॉम्पसन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "ख्लोई...आप ऐसा डिज़र्व नहीं करती हैं। आप दिल का टूटना या अपमान डिज़र्व नहीं करती हैं।"