बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा, "जहां तक रोज़गार और नौकरी की बात है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विभाग के लोगों को निर्देशित कर दिया है।" वह आगे बोले, "हम आप लोगों से बस इतना कहेंगे कि थोड़ा इंतज़ार का मज़ा लीजिए।" गौरतलब है कि तेजस्वी ने 10 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था।