द. अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20I में डगआउट से फुटबॉल-स्टाइल में कोचिंग करते दिखे गौतम गंभीर
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पंजाब के मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे T20I के दौरान टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर डगआउट से फुटबॉल-स्टाइल में भारतीय खिलाड़ियों को निर्देश देते हुए नज़र आए। वहीं, कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा, "गौतम गंभीर आज काफी व्यस्त थे। उन्होंने बाहर से काफी निर्देश दिए।" हालांकि, भारत यह मैच 51 रन से हार गया।