inshorts

द. अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ से बाहर हो सकते हैं शुभमन गिल, KL राहुल होंगे कप्तान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, कप्तान शुभमन गिल 30-नवंबर से शुरू होने वाली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में उपलब्ध नहीं रहेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, गिल की जगह वनडे सीरीज़ में कप्तानी केएल राहुल करेंगे। वहीं, गिल 9-दिसंबर से शुरू होने वाली टी20I सीरीज़ खेल सकते हैं। गौरतलब है, गिल को ईडन गार्डन टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगी थी।