द. अफ्रीकी राष्ट्रपति ने फुटबॉल जर्सी पहनकर दी क्रिकेट टीम को फाइनल की शुभकामनाएं, हुए ट्रोल

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा को महिला वनडे विश्व कप फाइनल से पहले क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं देते समय फुटबॉल जर्सी पहनने पर ऑनलाइन ट्रोल किया जा रहा है। उनके वीडियो संदेश पर एक यूज़र ने लिखा, "आपने गलत टी-शर्ट पहन ली है।" एक अन्य यूज़र ने लिखा, "क्या आपकी टीम क्रिकेट जर्सी तक का इंतज़ाम नहीं कर सकी?"