दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी 'नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस' (एनआईएस) ने चीनी एआई ऐप DeepSeek पर यूज़र्स का निजी डेटा 'अत्यधिक' स्टोर करने और सभी इनपुट डेटा को ट्रेनिंग के लिए उपयोग करने का आरोप लगाया है। एनआईएस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा, "अन्य जेनरेटिव एआई सेवाओं के विपरीत DeepSeek में चैट रिकॉर्ड ट्रांसफर किए जा सकते हैं।"