दक्षिण कोरिया की मुख्य विपक्षी पार्टी ने कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू के खिलाफ गुरुवार को महाभियोग चलाने का प्रस्ताव पेश किया। यह प्रस्ताव संवैधानिक न्यायालय के 3 रिक्त पदों को भरने में हान की अनिच्छा के कारण लाया गया है। इससे पहले 'मार्शल लॉ' लागू करने के कारण राष्ट्रपति यून सुक योल के खिलाफ भी महाभियोग प्रस्ताव लाया गया था।