दो टुकड़ों में बंट जाएगा इस डिफेंस कंपनी का शेयर, 5 साल में 550% दिया रिटर्न
डिफेंस कंपनी बीईएमएल लिमिटेड के बोर्ड ने कंपनी के शेयरों को 1:2 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट करने की मंज़ूरी दे दी है। कंपनी के बोर्ड ने हर ₹10 के फेस वैल्यू वाले शेयर को ₹5 के फेस वैल्यू वाले दो शेयरों में बांटने का फैसला किया है। सोमवार को कंपनी के शेयर में 0.68% की गिरावट देखी गई।