दो टुकड़ों में बंट रहे इस मिनीरत्न शेयर को रक्षा मंत्रालय से मिला बड़ा ऑर्डर

रक्षा मंत्रालय ने बीईएमएल लिमिटेड को हाई मोबिलिटी व्हीकल्स 6X6 की सप्लाई के लिए ₹293.82 करोड़ का ऑर्डर दिया है। गौरतलब है, कंपनी ने अपने शेयरों को 2 हिस्सों में बांटने का फैसला किया और कंपनी ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयर को ₹5 फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटेगी। बीईएमएल के शेयर बुधवार को ₹4,286.10 पर बंद हुए थे।