दांतों को साफ करने का 3-3-3 कोरियाई नियम क्या है?

कोरियाई डेंटल असोसिएशन द्वारा चलाए गए अभियान के कारण मसूड़ों और दांतों को स्वस्थ रखने के लिए दांतों को साफ करने के 3-3-3 कोरियाई नियम को लेकर जागरूकता बढ़ी है। नियम के अनुसार, लोगों को दिन में 3 बार, हर बार 3 मिनट ब्रश करना चाहिए और भोजन के बाद ब्रश करने से पहले 3 मिनट का अंतराल रखना चाहिए।