दांतों से पीलापन हटाने के लिए सिरका व बेकिंग सोडा लगाने जैसे नुस्खे न अपनाएं: डेंटिस्ट

क्लोव डेंटल क्लीनिक की डेंटिस्ट डॉक्टर शिल्पी कौर ने बताया है कि चाय-कॉफी, सिगरेट और तंबाकू का सेवन करने से दांतों का पीलापन बढ़ने लगता है। डॉक्टर के मुताबिक, दांतों की सफाई के लिए सेब का सिरका और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि वे आपके दांतों को आपके मसूड़ों से ही अलग कर सकते हैं।