कानपुर (यूपी) एक शख्स ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसने अपनी दो पूर्व शादियां छिपाकर तीसरी शादी की और एक साल बाद ₹16 लाख के जेवर-नकदी लेकर मायके चली गई है। आरोप है कि ससुराल पहुंचने पर शख्स से मारपीट की गई और ₹20 लाख की वसूली की धमकी मिली। पुलिस ने 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।