दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब ज़ुमा की बेटी डुडुजिले ज़ुमा-संबुदला को आतंकवादी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज़ुमा-संबुदला पर जुलाई 2021 में हुए दंगों के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप है। बकौल पुलिस, ज़ुमा-संबुदला ने गुरुवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। जुलाई 2021 के दंगों में 350 से अधिक लोग मारे गए थे।