द. अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में कोहली जड़ेंगे अपना 71वां अंतर्राष्ट्रीय शतक: जाफर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने भविष्यवाणी की है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज़ में विराट कोहली अपना 71वां अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ने में कामयाब होंगे। कोहली ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में कोहली का सर्वाधिक निजी स्कोर 79 रहा।