द. अफ्रीका को जोहानसबर्ग टेस्ट जीतने के लिए और 122 रन की ज़रूरत, भारत को चाहिए 8 विकेट

भारत के खिलाफ जोहानसबर्ग टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 118/2 का स्कोर बनाया और उसे मैच जीतने के लिए 122 और रन बनाने की ज़रूरत है। इससे पहले, भारत की दूसरी पारी 266 रन पर सिमट गई और कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी व मार्को यानसन ने 3-3 विकेट लिए।