सेंचूरियन में भारत की पहली टेस्ट जीत के बाद रविचंद्रन अश्विन, चेतेश्वर पुजारा और मोहम्मद सिराज ने डांस कर जश्न मनाया। अश्विन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा, "मैच के बाद तस्वीरें पोस्ट करने की परंपरा बोरिंग हो चुकी है।" भारत ने सेंचूरियन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 113-रन से हराकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त ले ली है।