द. अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम के उप-कप्तान बनाए गए के.एल. राहुल

बीसीसीआई की ऑल-इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने के.एल. राहुल को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 3-मैच की टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाया है। उन्होंने उप-कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की जगह ली है जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो गए थे। पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू होगा।