inshorts

द. अफ्रीका व जोखिम श्रेणी वाले देशों से आए 6 यात्रियों में कोविड-19 की पुष्टि: महाराष्ट्र सरकार

ओमीक्रॉन वैरिएंट को लेकर जारी चिंताओं के बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण अफ्रीका और अन्य जोखिम श्रेणी वाले देशों से आए 6 यात्रियों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। इनकी पुष्टि मुंबई, पुणे और अन्य जगहों पर हुई है। हालांकि, संक्रमित मरीज़ों में कोविड-19 के वैरिएंट का अब तक पता नहीं चल सका है।