द. अफ्रीकी लोगों ने यूके से दुनिया के सबसे बड़े क्लियर-कट हीरे को वापस लाने की मांग की

दक्षिण अफ्रीका के 6,000 से अधिक लोगों ने महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय की मौत के बाद 'ग्रेट स्टार ऑफ अफ्रीका' या कलिनन-I नामक 500 कैरेट के हीरे को वापस लाने की मांग करते हुए एक ऑनलाइन याचिका पर साइन किए हैं। दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञात क्लियर-कट हीरा मानव हृदय जितना बड़ा है। यह वर्तमान में रानी के सेप्टर पर लगा है।