दाऊद इब्राहिम उसी देश में छिपा, जहां लादेन मिला और मारा गया था: UN को भारत की लताड़
भारत ने संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में दाऊद इब्राहिम के गिरोह डी-कंपनी को भारत आधारित बताए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। भारत ने कहा कि ओसामा बिन लादेन की तरह दाऊद भी पाकिस्तान में रह रहा है। भारत ने रिपोर्ट में तथ्यों की गलत प्रस्तुति पर सवाल उठाया और दाऊद को 1993 के मुंबई बम धमाकों का आरोपी बताया।