inshorts

दाऊद इब्राहिम का 'गुरु' सुभाष फिर हुआ जेल में शिफ्ट, 5 साल से यूपी के अस्पताल में था भर्ती

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का 'गुरु' माफिया सुभाष ठाकुर को फिर फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेजा गया है। आजीवन कारावास की सज़ा काट रहा सुभाष 2019 में खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर बीएचयू अस्पताल में भर्ती हुआ था जिसे सोमवार को फिट घोषित किया गया। उसे हत्या, हत्या के प्रयास व टाडा ऐक्ट के मामले में वर्ष-2000 में सज़ा हुई थी।