दाऊद और छोटा शकील गैंग से जुड़ा गैंगस्टर 29 साल बाद कर्नाटक से हुआ गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील गैंग से जुड़े 63-वर्षीय गैंगस्टर प्रकाश रतिलाल हिंगू को 1996 के आर्थर रोड जेल दंगा मामले में 29 साल बाद कर्नाटक के हुबली से गिरफ्तार किया है। लंबे समय से कोर्ट में चल रही सुनवाई में प्रकाश पेश नहीं हुआ था जिसके बाद कोर्ट ने उसे फरार घोषित कर दिया था।