दुकान से सिगरेट न देने को लेकर 65 वर्षीय महिला का बिहार में 4 लोगों ने किया गैंगरेप
लखीसराय (बिहार) में दुकान चलाने वाली 65-वर्षीय महिला को बुधवार देर रात 4 लोग उसके घर से कथित तौर पर घसीटकर नज़दीकी खेत में ले गए और फिर उसका गैंगरेप किया। चारों ने सिगरेट मांगी थी और महिला द्वारा मना किए जाने के बाद उन्होंने कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया। 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।