दक्षिण कोरिया ने चीन की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी डीपसीक के ऐप को अस्थाई रूप से अपने लोकल ऐप स्टोर से हटा दिया है। सरकार यह जांच कर रही है कि कंपनी यूज़र डेटा को कैसे संभालती है। डेटा सुरक्षा आयोग के मुताबिक, जब तक डीपसीक कोरियाई गोपनीयता कानूनों का पालन नहीं करती तब तक इसे डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा।