'द कश्मीर...' से कमाए पैसे का उपयोग कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए किया जाए: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर फिर से प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इससे कमाए पैसे का उपयोग कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए किया जाना चाहिए और उन्हें घर वापस लाने के प्रयास किए जाने चाहिए। बकौल केजरीवाल, "बीजेपी ने कश्मीरी पंडितों पर हुए...अत्याचारों का राजनीतिकरण किया...और अब फिल्म बनाकर...पैसा कमा रहे हैं।"