'द केरल स्टोरी' में जैसी स्थिति दिखाई गई है वैसे ही हालात भोपाल में भी: प्रज्ञा ठाकुर

बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सोमवार को दावा किया कि फिल्म 'द केरल स्टोरी' में जैसी स्थिति दिखाई गई है वैसे ही हालात भोपाल (एमपी) में भी हैं। उन्होंने कहा, "हमारे पास ऐसे केस आते हैं और हमने पहले भी इसके बारे में मीडिया को बताया था।" बकौल प्रज्ञा, लव जिहाद के बहाने लड़कियों के साथ कुकर्म होते हैं।