द. कोरिया को 5-1 से हराकर पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचा नीदरलैंड्स
ओडिशा में चल रहे पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में बुधवार को दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर नीदरलैंड्स सेमीफाइनल में पहुंचा गया। नीदरलैंड्स के लिए मैच के दूसरे क्वॉर्टर में 1 और तीसरे व चौथे क्वॉर्टर में 2-2 गोल आए जबकि दक्षिण कोरिया के लिए एकमात्र गोल चौथे क्वॉर्टर में आया।