द. कोरियाई फिल्में देखने पर उ. कोरिया ने 2 किशोरों को सरेआम गोली मारकर दी मौत की सज़ा

उत्तर कोरियाई अधिकारियों द्वारा दक्षिण कोरियाई फिल्में देखने पर दो नाबालिगों को सरेआम मौत की सज़ा दिए जाने का एक मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन किशोरों की उम्र 16 और 17 वर्ष थी। दोनों किशोरों को सज़ा दिए जाने के वक्त स्थानीय लोग इकट्ठा हुए थे और अधिकारियों ने उन्हें गोली मारी थी।