दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रॉजर फेडरर का रैकेट ₹1 करोड़ से ज़्यादा में हुआ नीलाम

साल 2022 में टेनिस से संन्यास ले चुके दिग्गज खिलाड़ी रॉजर फेडरर का टेनिस रैकेट हाल ही में ₹1 करोड़ से ज़्यादा में नीलाम हुआ है। नीलामीकर्ताओं के मुताबिक, रॉजर ने इस रैकेट का इस्तेमाल टेनिस टूर्नामेंट 'विंबलडन' के फाइनल में किया था जिसमें अमेरिकी खिलाड़ी एंडी रोडिक को 4 सेटों में हराकर वह विजेता बने थे।