दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने बेचा टाटा का यह शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा दाम
दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स से बाहर निकलने का फैसला किया है। केडिया ने अपनी इनवेस्टमेंट फर्म केडिया सिक्योरिटीज़ के ज़रिए तेजस नेटवर्क्स पर दांव लगाया हुआ था। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में बुधवार को तेज़ गिरावट आई और कंपनी के शेयर 52 हफ्ते के नए निचले स्तर ₹605 पर पहुंच गए।