दोगुना से ज़्यादा बढ़ा मुनाफा, रॉकेट बन गया इस कंपनी का शेयर

सारदा एनर्जी ऐंड मिनरल्स के शेयर सोमवार को 20% उछलकर ₹527.10 पर पहुंच गए। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ₹434.36 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 118.53% अधिक है। कंपनी की सेल्स 77.86% बढ़कर ₹1,625.50 करोड़ हो गई। 5 साल में कंपनी के शेयर 2500% से अधिक उछले।