मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर सीएसके के कप्तान एम.एस. धोनी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह आईपीएल-2021 में मैच के बाद मुंबई इंडियंस के ईशान किशन व अनुकूल रॉय के साथ बात करते दिख रहे हैं। धोनी समेत इन तीनों खिलाड़ियों के झारखंड से ताल्लुक रखने को लेकर मुंबई इंडियंस ने कैप्शन में लिखा, "द झारखंड कनेक्शन।"